नई दिल्ली: बिहार में बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूबे के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बागमती और कमला-बलान में आई बाढ़ की वजह से दरभंगा के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ पीड़ितों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अभी तक उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के करीब 55 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों को न खाने के लिए कुछ मिल रहा है और न ही किसी अन्य तरह की कोई सुविधा। बाढ़ की वजह से जो लोग बेघर हो गए हैं, उन्होंने शिकायत की है कि सरकार से भी उन्हें किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिली है।
Bihar: Locals of a village in Darbhanga are facing hardships due to flooding in the area following rainfall, say,"it's been more than a week now our homes have been flooded. We are bound to stay near the railway track. We are yet to receive any help from the govt."(21.7) pic.twitter.com/Kc3BfRbxDK
— ANI (@ANI) July 21, 2019
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से बेहाल इलाकों का हवाई दौरा कर लोगों को हर तरह की मदद का भरोसा दिया, लेकिन पानी का प्रकोप झेल रहे लोगों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरभंगा ही नहीं, राज्य के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।