रश्मि सिंह|Karpoori Thakur Bharat Ratna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का आज 100वीं जयंती है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा इसकी मांग हम पहले कई बार कर चुके है।
मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी… pic.twitter.com/hRkhAjfNH3
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2024
Courtesy: Narendra Modi Twitter Handle
पीएम ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का किया ऐलान
आपको बता दें कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती पर भारत रत्न देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा- मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है।”
उन्होंने आगे कहा, “पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न ने केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।”