नई दिल्ली : बिहार कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह का आज दिल्ली में निधन हो गया, बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का देहांत दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुआ है, दरअसल, विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- बिहार के कैबिनेट मंत्री का निधन
- विनोद कुमार सिंह का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन
- विनोद कुमार सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे
- ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था
- मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे
मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है,मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी. बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक थे. कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था।