Chandigarh में खाली सड़कों पर दिखा तेंदुआ
चंडीगढ़- देश में इस समय कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू किया गया है। ताकि अगर लोग घर में बंद रहेंगे तो वायरस को बढ़ने से रोका जा सकता है तो वहीं चंड़ीगढ़ (Chandigarh) में हाल ही में खाली सड़को पर तेंदुआ घूमता नजर आया है।
दरअसल पंजाब में कर्फ्यू के कारण लोग घरों में बंद होकर बैठे हुए हैं। वहीं सड़कें पूरी तरह से खाली हैं और सुनसान हैं। इसी के चलते चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर 5 में तेंदुआ दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार ये तेंदुआ, चंडीगढ़ के सेक्टर 5 में सुबह घूमता हुआ दिखाई दिया है।
Nature retrieving its territories! After the Neelgais, Leopard in Sector 5 Chandigarh. pic.twitter.com/0ZPattiWOo
— Amitjit Singh (@Amitjit79) March 30, 2020
जिसके बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है और तेंदुए को पकड़ने के लिए टीमें जुट चुकी हैं। वहीं बता दे कि चंडीगढ़ के नजदीक ही जंगल भी है, जहां से जंगली जानवर खाली सड़कों पर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक नागरिक द्वारा तेंदुए की वीडियो शेयर की गई थी।