CM Yogi Hardoi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई के शाहाबाद पहुंचे। सुबह 10:58 पर उधरनपुर में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। मंच पर उनका उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी समेत कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। सीएम ने 541 करोड़ रुपए की 217 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।