नई दिल्ली : भारत में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के खिलाफ तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है, तो वहीं संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के चलते हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को इसका एलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी।
UP Corona Alert : बढ़ते कोरोना मामले को लेकर अलर्ट, अधिकारियों को किया सचेत
दो करोड़ नौ लाख लोगों को दिया डोज
भारत में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के खिलाफ तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है, तो वहीं संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक दो करोड़ नौ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस बीच, देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 96.91 फीसदी हो गई है।
मंत्रालय ने बताया है कि अब तक एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं, यहां कोरोना से अब तक एक लाख 57 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।