जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। पार्टी जल्द ही ‘एमसीडी बदलाव’ अभियान लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2 दिसंबर को ये अभियान लॉन्च किया जाएगा। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, आम आदमी पार्टी एक ‘एमसीडी बदलाव’ अभियान की तैयारी कर रही है।
Delhi: पंजाब के शिक्षा मंत्री को मनीष सिसोदिया की चुनौती, 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की
मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, ये अभियान 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 27 नवंबर से बदलाव अभियान की तैयारी शुरू हो चुकी है। अभियान की सारी जानकारी अपलोड करने के लिए एक खास ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। 5 दिसंबर को दिल्ली के हर मंडल में हमारी टीमें टेबल लगाकर इस एमसीडी बदलाव अभियान को ग्राउंड लेवल पर लॉन्च करेंगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को एक वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव के मद्देनज़र जल्द ही हम एक बड़ा मेंबरशिप अभियान शुरू करने जा रहे हैं। गोपाल राय ने कहा कि, सभी लोगों को ऐप की पूरी ट्रेनिंग देनी है कि ऐप को कैसे संचालित करना है और उसपर डेटा कैसे अपलोड करना है। लॉन्च में पार्टी के सभी साथी, सभी विधायक, सभी पार्षद, सभी फ्रंटल पदाधिकारी, जो जहां पर है वह वहां पर जिम्मेदारी लेकर पूरे अभियान में अपनी-अपनी भूमिका निभाएंगे।