जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: लंबे समय से अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का बज बना हुआ था। यह फिल्म 11 अगस्त को ही रिलीज हो गई थी। दरअसल अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन का मुकाबला आमिरखान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से है। वैसे तो दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर नजर आ रही थी क्योंकि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से काफी आगे चल रही थी। लेकिन फिलहाल अब पासा पलट चुका है। क्योंकि मंगलवार यानी 16 अगस्त को रक्षा बंधन ने लाल सिंह चड्ढा से ज्यादा कमाई की है।
रक्षा बंधन निकली आगे
लंबे समय से लोगो को लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की रिलीज का इंतजार था। लेकिन जब दोनो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी तब फैंस को लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद थी। पर अफसोस दोनों ही फिल्मों को लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा नहीं मिला। एक ओर जहां लाल सिंह चड्डा अब तक 50 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ने 16 अगस्त को आमिर की फिल्म से ज्यादा कमाई की है।
एक तरफ जहां मंगलवार को लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रहा. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ने उससे थोड़ी ज्यादा कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन ने 6वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस तरह से 70 करोड़ में बनी फिल्म रक्षा बंधन का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.57 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है।