Delhi: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था, जिसमें कि बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की। इसी आरोप को लगाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अब दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसमें आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होगें। लेकिन उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद होंगे।
क्या बोले दिल्ली के सीएम
तो वहीं मंगलवार को दिल्ली के सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने भाजपा की जीत को बेईमानी बताया और कहा कि वोटों की गिनती में दिनदहाड़े बेईमानी हुई और भाजपा को जिता दिया गया है। देश के लोकतंत्र के लिए ये गुंडागर्दी बेहद खतरनाक है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत
बता दें कि पंजाब और हरियाणा होईकोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेयर के चुनाव कराए गए। इसमें भाजपा के उम्मीदवार मनोज को 16 वोट जबकि आम आदमी पार्टी को 12 वोट मिले। इसके अलावा बाकी वोट अवैध थे। इसी को लेकर सीएम केजरीवाल ने वोटों की चोरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंड़ीगढ़ के मेयर के पद पर जबरदस्ती भाजपा के मेयर के उम्मीदवार को जिताया है। चुनावों में हार जीत तो लगी रहती है। लेकिन देश नहीं हारना चाहिए।