जनतंत्र डेस्क,नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में हरित उत्सव का शुभारम्भ किया।
इस कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। हरित उत्सव में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों से करीब 2500 बच्चों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस हरित उत्सव का आयोजन बच्चों को दिल्ली की प्रदूषण की समस्या और पर्यावरण सुधार के बारें में अवगत कराने के लिए किया गया। इस दौरान दिल्ली के 20 बेस्ट इको क्लब्स को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभाग ने फ्री औषधीय पौधे भी बाटें ।
लॉन्च किया गया ग्रीन एक्शन प्लान
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हरित उत्सव के दौरान दिल्ली के पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए ग्रीन एक्शन प्लान का अनावरण किया गया उन्होंने कहा इस ग्रीन एक्शन प्लान के तहत सरकार ने इस साल 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत वन विभाग जुलाई महीने से कर देगा। जिसको सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी पूरा करेंगी। इस अभियान के तहत लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण भी किया जाएगा।
पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चों ने ली 10 महत्वपूर्ण शपथ
हरित उत्सव के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के साथ साथ दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के बच्चों और अध्यापको ने उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ दिल्ली के पर्यावरण को बचाने और बेहतर बनाने के लिए 10 महत्वपूर्ण शपथ ली | इस शपथ के अनुसार सभी ने
1.स्कूटर, बाईक या कार की जगह बस और मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन माध्यमों का उपयोग करेंगे।
2.सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बनी चीज़ो का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
3.घर से निकलने वाले हर रोज के कूडे़-कचरे को गीले और सूखे कचरे के अनुसार अलग अलग करेंगे।
4.कभी भी कूड़ा-कचरा और पत्तिया खुले में नहीं जलाएंगे।
5.पौधे लगाना और मौजूदा पेड़ो की रक्षा करना।
6.इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निस्तारण सही एजेंसियो द्वारा करवाना।
7.आवश्यक ना होने पर विद्युत उपकरणों को बंद रखना।
8.नया सामान खरीदने से पहले री यूज़ , रिपेयर और री थिंक पॉलिसी को अपनाना।
9.ग्रीन दिल्ली एप पर प्रदूषण समस्याओं की रिपोर्ट करना।
10.अगले 10 लोगों को इस शपथ के लिए प्रोत्साहित करना।