बिक रहा है Duplicate Jeera
नई दिल्ली – अगर आप खाने में जीरे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बाजार में Duplicate Jeera धड़ल्ले से बिक रहा है दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके में साढ़े 19 हजार किलो नकली जीरा बरामद किया है।
19 हजार 400 किलो Duplicate Jeera बरामद
बवाना के पूठ खुर्द गांव में एक फैक्ट्री में नकली जीरा बनाया जा रहा था। ये नकली जीरा घास, पत्थर के बुरादे और शक्कर के शीरे से तैयार किया जा रहा था। नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री में पुलिस ने 19 हजार 400 किलो जीरा, 5 हजार 250 किलो पत्थर का बुरादा, 16 सौ किलो घास और 1 हजार 225 किलो शक्कर का शीरा बरामद किया है।
कैसे की जाती है मिलावट
ये जहरीला जीरा 20 रुपये प्रति किलो में व्यापारियों को दिया जाता है। व्यापारी इस नकली जीरे को असली जीरे में मिला कर बेचते हैं। मिलावट ऐसी की जाती है कि 20 प्रतिशत नकली और 80 प्रतिशत असली जीरा हो जिससे खाने में लोगों को पता न चल सके।
क्या है नकली जीरा खाने के नुकसान
फैक्ट्री में मजदूरों को 1 किलो जीरा बनाने पर 2 रुपये मिलते थे। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक और 4 मजदूरों गिरफ्तार कर लिया किया है। इस नकली जीरे की सप्लाई उत्तर प्रदेश और राजस्थान में की जा रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक जहरीले जीरे से किडनी और लिवर की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।