रश्मि सिंह|Loktantra Bachao Rally Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर INDIA गठबंधन आज यानी 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली कर रहे है। इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में हो रही यह रैली सुबह 10 बजे से शुरु हो चुकी है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भी आवाज उठा रहे है। इसी बीच आप नेता और प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने बताया है कि सुनीता केजरीवाल इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में हिस्सा ले रही है। वह अरविंद केजरीवाल की तरफ से भेजे गए मैसेज को लोगों तक पहुंचाएगी।
बीजेपी मतलब भ्रष्ट जनाता पार्टी- उद्धव ठाकरे
जानकारी के लिए बता दें कि, आज दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में रैली कर रही है। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे लोग परिवार का मतलब नहीं समझती। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारी लेनी होती है। अब उनके पास कोई और एजेंडा नहीं है। जब से चुनावी बांड का मामला सामने आया है तब से लोगों को बीजेपी यानी ‘भ्रष्टाचार जनता पार्टी’ का असली चेहरा पता चल गया है. यह पार्टी भ्रष्टाचारियों की है। सभी भ्रष्टाचारी अब बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, तो ये हो गयी ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर के लोग- आतिशी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज दिल्ली में चल रहे रैली में आतिशी ने केजरीवाल के गिरफ्तारी पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी इस देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भारी संख्या में आज लोग दिल्ली आ रहे है। आतिशी ने कहा, “सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए है। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।”
#WATCH | Delhi: On the INDIA bloc’s rally at Ramlila Maidan today, AAP Minister Atishi says, “It is 10 am and people have already gathered in huge numbers. People from all over the country have come against the arrest of Arvind Kejriwal. The people of Delhi are aware that Arvind… pic.twitter.com/6XF8mN5WnU
— ANI (@ANI) March 31, 2024
लोकतंत्र बचाओ नहीं, भष्टाचार छिपाओ रैली- बीजेपी
बता दें, INDIA गठबंधन के रैली पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता और प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली असल में परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छिपाओ रैली है। उन्होंने कहा कि ये मोदी विरोधी और लोकतंत्र बचाना बहाना है, असल में अपने-अपने भ्रष्टाचार को छिपाना है।
#WATCH | Delhi: On INDIA bloc rally today, BJP MP Sudhanshu Trivedi says, “…It is not ‘Loktantra Bachao’ rally but in reality, it is ‘Parivar Bachao, bhrashtachar chhupao’ rally…” pic.twitter.com/sWitcglVIx
— ANI (@ANI) March 31, 2024