इस बार दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी मनाएंगे दशहरा
पिछली बार लालकिला मैदान के लव-कुश रामलीला में हुए थे शरीक
लालकिला मैदान के लव-कुश रामलीला का है ख़ासा महत्त्व
पिछली साल दशहरे पर अमृतसर में हुआ था दर्दनाक हादसा
नई दिल्ली– आज देश भर में विजयदशमी मनाई जा रही है। दशहरा पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत के मकसद से मनाया जाता है। वहीं आज पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दिल्ली के द्वारका पहुंच कर रावण का पुतला दहन कर दशहरा पर्व मानएंगे।आज देश के अलग अलग शहर में लोग रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन करके दशहरा का त्यौहार मना रहे हैं।
पिछले साल लव कुश रामलीला में पीएम मोदी हुए थे शामिल
पिछले साल पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दिल्ली में लाल किले में लव कुश रामलीला में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया था ,जहां पीएम ने रावण का दहन किया था। बता दें कि दिल्ली के लालकिला मैदान में होने वाले रामलीला का ख़ासा महत्त्व है, क्योंकि यहाँ के रामलीला में हर साल नामचीन कलाकार भाग लेते रहे हैं और कई नामचीन हस्तियां शिरकत करते रहे हैं।
दशहरे पर देश भर में उल्लास, लेकिन अमृतसर में शोक
दशहरा पर जहां पुरे देश में हर्षाल्लास है वहीं अमृतसर में कुछ घरों में शोक मनाया जा रहा है। बता दें कि पिछले साल दशहरा के दिन ही दिल दहला दे जाने वाला रेल हादसा हुआ था, जब लोग रेल पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे और उसी वक्त रेल गुज़रने के कारण 62 लोगों की रेल से कटकर जान चली गई थी। यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक में हुआ था।
नौ दिनों तक चलने वाले पर्व की आज समाप्ति
वही देश भर में दशहरे को लेकर लोगों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है। देश भर में कई जगहों पर रावण का पुतला लगाया गया है, जिनका आज शाम दहन होगा। बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक के तौर पर रावण का हर साल पुतला दहन किया जाता है। बता दें कि 9 दिनों तक चलने वाला ये पर्व इस बार 29 सितम्बर से शुरू हुआ था।