रश्मि सिंह|Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह के जमानत पर विरोध नहीं किया है। आप मंत्री पिछले 6 महीने शराब नीति मामले में जेल में थे। जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह इस केस के बारे में मीडिया में बयान न दें। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करे।
शराब घोटाले में संजय सिंह को SC से मिली जमानत, 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे AAP सांसद !@SanjayAzadSln @AamAadmiParty @ArvindKejriwal #SupremeCourt #Trending #courts pic.twitter.com/XVIXAKqQCC
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 2, 2024
तीन जजों ने दी जमानत की अनुमती
जानकारी के लिए बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की है। उन्होंने संजय सिंह को शराब नीति मामले में जमानत देने का आदेश दे दिया है। बता दें कि, संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद संयज सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में भी जमानते के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली थी।