नई दिल्ली: Yo Yo Honey Singh Case- बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके और उनके परिवार वालो पर आरोप लगाते हुए करवाया घरेलू हिंसा का केस दर्ज, दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में दर्ज करवाई याचिका । याचिका में हनी सिंह की पत्नी ने पति हनी सिंह समेत उनकी सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेह सिंह पर आरोप लगाया है ।
Yo Yo Honey Singh Case: शालिनी तलवार की याचिका
वहीं अपने 120 पन्नों की याचिका में शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के ऊपर काफी संगीन आरोप लगाए और साथ ही कोर्ट में दी गई याचिका में शालिनी ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे ,दस साल के प्यार के बाद 14 मार्च 2010 को दोनों के घर वालों की मर्जी से सगाई हुई और 23 जनवरी 2011 में दोनों ने सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली। जिसके बाद परिस्थितियां बदलने लगी और हनी सिंह का बरताव उनके प्रति बदलने लगा उनका स्वभाव पहले से ज्यादा चिड़चिड़ा और गुस्सैल होने लगा। बात बात पर गुस्सा हो जाना , मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देना, ज्यादा बात चित न करना और दूर दूर रहने जैसी चीज़ें सामने आने लगी।
क्या स्टारडम है ऐसे बर्ताव की वजह ?
शालिनी ने अपनी याचिका में बताया की बहुत ज्यादा फेमस हो जाने के बाद हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध भी बना लिए थे। वो हमेशा अपनी शादी को लोगों से छुपाता था। अपने शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो सार्वजनिक नहीं करता था इसीलिए उसने सगाई पर पहनाई गई हीरे की अंगूठी भी उतार दी थी। शुरू में शालिनी को भी लगता था कि हनी सिंह के शादीशुदा होनी की वजह से कहीं उसके स्टारडम पर कोई असर ना पड़े इसीलिए वो भी हमेशा हनी सिंह और खुद की शादी होने का जिक्र सार्वजनिक नहीं करती थी।
यह भी पढ़ें- Deputy Collector : 49 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के बाद, 18 पीसीएस और 2आईएएस अधिकारियों के तबादले !
दायर याचिका में कोर्ट का संज्ञान
केस मंगलवार को तीस हज़ारी कोर्ट की चीफ़ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष दर्ज़ हुआ है। शालिनी तलवार की याचिका पर कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ ‘प्रोटेक्शन ऑफ़ वूमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वोइलेंस’ के तहत एक नोटिस जारी कर दिया है और दिनांक 28 अगस्त के पहले अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब हनी सिंह से मांगा गया है। अब देखना यह है की यो-यो हनी सिंह का इन संगीन आरोपों पर क्या बयान है।