Firing In Gurudwara: पंजाब के कपूरथला के एक गुरद्वारे में निहंग सिख ने गोलीबारी कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं। बता दें कि, यह गोलीबारी गुरुद्वारे के स्वामित्व को लेकर हुई। हालांकि घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना कपूरथला के श्री अकाल बंगा गुरुद्वारे में पुलिस और निहंग सिखों के गिरोह के बीच हुई। उनके बीच पहले झड़प फिर गोलीबारी की गई। निहंग के गिरोह ने साल 2020 में पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया था। बात ये थी कि, कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पुलिस गुरुद्वारे परिसर को खाली कराने के लिए गई थी। क्योंकि वहां पर निहंग सिख के लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस दौरान अंधाधुंध गोलीबारी शुरु की गई औऱ मामला बढ़ता गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभी भी कई निहंग गुरुद्वारे के अंदर हैं और उन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जबकि पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?
कपूरथला के पुलिस अधीक्षक तेजबीर सिंह हुंदल ने बताया कि, “पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे, जब निहंगों ने उन पर गोलीबारी की। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी सुल्तानपुर लोधी में कुछ निहंगों (पारंपरिक हथियारों से लैस सिख) के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने गए थे”