Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्धाटन होने वाला है। ऐसे में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सुरक्षी की व्यवस्था भी शानदार तरीके से हो गयी हैं। इसी कड़ी से जुड़ी ये खबर सामने आयी है कि केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसे जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर झूठी खबरें फैलायी जा रही हैं। ऐसे में हेरफेर वाली खबरों को पब्लिश करने से बचने के लिए कहा है।
एजवाइजरी में क्या कहा गया
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, “यह देखा गया है, विशेष रुप से सोशल मीडिया पर कुछ झूठी, भड़काऊ और फर्जी मैसेज फैलाए जा रहे हैं, जो सांप्रदायिक सद्भावना और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं।” इसके साथ ही आपको बता दें कि राम मंदिर समारोह से पहले वाआईपी टिकट के बारे में चर्चा चल रही थी जिसके कि फर्जी लिंक शेयर हो रहे हैं।
22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार
बता दें कि अयोध्या में रामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे। जिसके चलते भव्य तैयारियां भी चल रही हैं, हालांकि इस आयोजन को महज 2 दिन रह गए हैं। ऐसे में भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में राम भक्त बेहत उत्सुक हैं। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन देशभर में बड़े ही धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। वहीं सभी अपने घर पर दीप जलाएंगे।