रश्मि सिंह|Himachal Political Crisis : उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा के लिए चुनाव हुए। इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियों में क्रॉस वोटिंग रहा। क्रॉस वोटिंग का सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को हुआ है। हिमाचल प्रदेश में तो पूर्ण बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिघवी हार गए। अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के कागार पर है।
#WATCH राज्यसभा चुनाव | भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा, “यह जीत पहले से ही सुनिश्चित थी। हम पीएम मोदी के विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे।” (27.02) pic.twitter.com/o37BW5eTZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2024
सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं – भाजपा
जानकारी के लिए बता दें कि, जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पास बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार बहुमत साबित करे।
कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं- जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हम डिवीजन मांग रहे है। कांग्रेस को सता में रहने का अधिकार नहीं है। डिवीजन मांग जाता है, हमें डिवीजन दिया जाए।
#WATCH | On meeting Governor Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh LoP Jairam Thakur says, “From the recent political point of view of the developments that have taken place in Himachal Pradesh, it can be said that The state government has lost the moral right to stay in power…” pic.twitter.com/o7niprKPZJ
— ANI (@ANI) February 28, 2024
कांग्रेस के विधायकों में सीएम सुक्खू को लेकर नाराजगी
जानकारी के लिए बता दें कि, सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बचे हुए 34 विधायकों में भी सीएम सुक्खू के खिलाफ भारी नाराजगी है। 34 में से 20 विधायकों ने भी नेतृत्व से कहा कि सीएम बदला जाए, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबको नजरअंदाज किया। क्रॉस वोट करने वाले 6 विधायकों ने भी कहा था कि नाराजगी पार्टी नेतृत्व से नहीं बल्कि सीएम सुक्खू से है, जिसने सबकी अनदेखी की। सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर सीएम बदला गया तो वो 6 भी वापस आ सकते है।