Hyderabad Case : तेलंगाना पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए चारों दरिंदे
नई दिल्ली : हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग – 44 पर क्राइम किये गए सीन को दोबारा जांच पड़ताल के लिए ले जाया जा रहा था । इस बीच चारों आरोपी, पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन पर गोलियां चला दी। और चारो ही आरोपियों की गोली लगने से तुरंत मौत हो गई।
आरोपियों को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था
बता दे कि 27 नवंबर को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई थी । महिला का शव शादनगर के अंडरपास के पास जली हुई मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। चारो आरोपी के नाम मोहम्मद आरिफ, शिव,नवीन,केशवुल थे। इन आरोपियों को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस चारो अरोपी को वहीं लेकर जा रही थी। जहां उन्होंने महिला डॉक्टर को आग के हवाले किया था।इस बीच कोहरे की धुंध का फायदा उठाकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चारो आरोपी। मारे जाने की जानकारी पुलिस के आयुक्त ने दी है।
महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा के पास स्कूटी पार्क करते हुए देखा था
आरोपियों ने थोंडुप ओएमआर टोल प्लाजा के पास यह साजिश रची थी जब वह शराब पी रहे थे। तब उन्होंने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा के पास स्कुटी पार्क करते हुए देखा था। शाम को जब महिला क्टर वापस लौटी तो स्कूटी पंकचर हुई मिली मदद देने के बहाने दंरिदों ने यह नापाक हरकत कर डाली और उसके बाद डॉक्टर महिला को आग के हवाले कर दिया । महिला की जली हुई लाश को शादनगर अंडरपास के नीचे फैक दिया था।