Hyderabad में दोहराया गया निर्भया कांड, मिली जली हुई लाश
नई दिल्ली : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में एक महिला पशु चिकित्सक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी (Dr. Priyanka Reddy) के साथ दुष्कर्म होने की भी अशंका जताई जा रही है। डॉक्टर की जली हुई लाश शहर के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली थी। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है और साथ ही सोशल मिडिया पर भी काफी तेजी से(#टेग) के साथ ट्रेंड कर रहा है।
हत्या से पहले पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया
जानकारी के मुताबिक हत्या से पहले पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया था जिसके बाद पीड़िता का फोन बंद हो गया था और सुबह जली हुई लाश पुलिस ने बरामद की।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल को खंगाल रही है
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हैदराबाद पुलिस ने एक लॉरी चालक और उसके सहायक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों ही आंध्रप्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल को खंगाल रही है पुलिस इस पूरे मामले की जांच बारीकी से कर रही है ।
सियासी बयानबाजी
अब इस घटना पर भी सियासी बयानबाजी चालू हो गई है। तेलंगाना के गृह मंत्री मो.महमूद अली ने कहा हम इस घटना से दुखी है। अगर बहन को फोन करने के बजाय पुलिस को फोन किया होता तो उनकी जान को बचाया जा सकता था।
घटना से पहले
27 साल की पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी बुधवार के कोल्लूर में स्थित पशु चिकित्सालय (Animal Hospital) गई थी। प्रियंका ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दिया था। जब वह रात को लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर मिली। इसके बाद प्रियंका ने अपनी बहन को फोन करके स्कूटी पंक्चर होने की जानकारी दी।
साथ ही बात करते हुए फोन पर प्रियंका ने ये भी कहा मुझे डर लग रहा है। तो बहन ने कहा कैब लेकर घर आ जाओ या फिर किसी से मदद ले-लो फोन काटने के बाद से रेड्डी का फोन बंद हो गया। परिजनों ने शादनगर अंडरपास के पास जाकर खोजबीन की तो वहां नही मिली। सुबह शादनगार के अंडरपास के पास उनकी जली हुई लाश मिली।