Jaipur News: सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि उनको कहां गोली लगी है, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि, गोगामड़ी के श्याम नगर में उनका घर है और वहीं उनके घऱ में घुसकर उन्हें गोली मारी गयी। इसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गयी और लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहां तक कि, मेट्रो मास हॉस्पिटल के बाहर गोली मारने की घटना के बाद काफी भीड़ भी लग गई है।
प्रशासन में भी मची हलचल
दरअसल, सुखदेव सिंह गोगामड़ी पर गोली मारने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस भी लगा दी गई है। सभी बड़े-बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि यह भी बता दें कि जिन लोगों ने उनपर गोली मारी इस बात का खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है।
क्या कारण हत्या का?
बताते चलें कि, काफी लंबे वक्त से गोगामड़ी राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। तो इसके कारण कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने करणी सेना संगठन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस में हुए विरोध प्रदर्शन से वो काफी चर्चा में रहे थे। इस बात से अभी पर्दा नहीं उठा है कि उनकी हत्या किसने और क्यों की।