रश्मि सिंह|JAC 10th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड दसवीं परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए है। इस साल झारखंड बोर्ड की लड़कियों ने कमाल कर दिखाया है। जेएसी दसवीं का कुल पास प्रतिशत 90.39 रहा। वहीं लड़कियों ने लड़को से अच्छा परफॉर्म किया। इस बार कुल 91 % लड़कियां परिक्षा में पास हुई है। जबकि कुल 89.70 % लड़के ही परीक्षा पास कर पाई है। आइए जानते है कि आप कहा और कैसे अपने रिजल्ट को देख सकते है।
इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम
जानकारी के लिए बता दें कि, झारखंड बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी हो चुके है। ऐसे में आइए जानते है कि आप परिणाम को कहा और कैसे चेक कर सकते है। झराखंड बोर्ड के तीन आधिकारिक वेबसाइट है पहला jacresults.com, दूसरा jac.nic.in,तीसरा jharresults.nic.in है।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jacresults.com पर या ऊपर दी किसी भई वेबसाइट पर।
स्टेप 2- यहां रिजल्ट ऑफ ऐन्यूअल स्केंडरी एग्जाम 2024 नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करे।
स्टेप 3- ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, इस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे।
स्टेप 4- इन्हें डालें और सबमिट कर दें।
स्टेप 5- इतना करते ही नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे, यहां से इ्हें डाउनलोड कर लें।