Kasganj Accident: यूपी के कासगंज में एक बड़ा हादसा हो गया है। तो वहीं बदायूं हाईवे पर दरियावगंज के पास स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बता दें कि ट्रैक्टर से जा रहे थे और वह सड़क किनारे तालाब में गिर गया। इस हादसे में बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है। बता दें कि ट्रैक्टर सवार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए थे। जिसमें कि कई लोग घायल भी हो गए हैं। जिसको अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Kasganj Accident: कासगंज में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, राहत और बचाव कार्य जारी। pic.twitter.com/s3cFPkWNGt
— Abhishek Saxena (@abhis303) February 24, 2024
सीएम योगी ने की घोषणा
बता दें कि मृतकों की संख्या 19 हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के स्वजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों की पचास-पचास हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है। जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2024
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया पोस्ट
अत्यंत दुःखद !
कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है।
राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार।
अत्यंत दुःखद !
कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है।
राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
मृतकों के परिजनों को…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 24, 2024