नई दिल्ली : दिल्ली में पढ़ाई के साथ-साथ काकोरी में सिकरौली के एक हॉस्पिटल में काम करने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। साथ ही वीडियो को वायरल करने की लगातार धमकी देते हुए उस लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। बाद में जब वह लड़की दिल्ली वापास गई तो दुष्कर्म करने वाला युवक वहां पर भी उसे धमकी देने पहुंच गया। लड़की ने काकोरी थाने में शिकायात दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने हयात हॉस्पिटल में काम करने वाले चार लोगों सहित मालिक पर भी मुकदमा दर्ज किया।
शादी के दबाव में किया दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक वह लड़की सीतापुर के बेगरिया से थी और दिल्ली के शाहीन बाग के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। लड़की के आरोप के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले अस्पताल का सुपरवाइजर नावेद ने उससे पहले दोस्ती की, फिर उसे शादी के बातों में फंसाया और बाद में शादी का दबाव देते हुए 13 दिसंबर को उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे लड़की ने बताया कि दुष्कर्म के वक्त नावेद के दोस्त दाउद ने चुपके से वीडियो बनाई थी।
लड़की को चुप रहने की दी धमकी
16 दिसंबर को दोनों ने लड़की को वीडियो दिखाई और साथ ही वायरल करने की लगातार धमकी भी दिया। इसके बाद नावेद और दाउद दोनों ने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का हॉस्पिटल के मालिक जहीर अहमद सिद्दीकी और नावेद के भाई आदिल को पता लगते ही वे काफी भड़के और लड़की को चुप रहने की धमकी दी और साथ ही उसके पीछे गुंडे भी लगवाए। फिलहाल मामले की पूरी तरह से लगातार चांच-पड़ताल की जा रही हैं और आरोपियों की बहुत ही जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती हैं।