MP Election 2023: विधानसभा चुनावों के लिए टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, भाजपा में प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद जमकर घमासान मचा हुआ है। जबलपुर में शनिवार को टिकट पर खासा विवाद हुआ। नाराज कार्यकर्ताओं ने एमपी भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को घेर लिया था। वे अभिलाष पांडे को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ भी खुलकर नारेबाजी की गई थी। डॉ. मिश्रा भी जबलपुर की रहने वाली हैं। ऐसे में उनके ट्वीट को भाजपा के अंदरुनी घमासान से जोड़कर देखा जा रहा है।
डॉ. स्तुति मिश्रा ने एक्स पर ट्वीट किया कि
“जिनकी लॉटरी नहीं लगती, उनसे निवेदन है की भाग्य और प्रारब्ध से बड़ा कुछ भी नहीं। और थोड़ा समय दें और ये देखें की जिनकी लॉटरी लगी है तो वो कितने दिन की लगी है। आपका परमात्मा पर विश्वास ही आपकी ताक़त है। धैर्य रखें। समय बलवान है।”
कमलनाथ के आवास के बाहर प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नर्मदापुरम, सिवनी मालवा और रामपुर बाघेलान सीटों पर घोषित उम्मीदवारों को बदलने की मांग भी की गई। बता दें कि कांग्रेस के 229 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। लेकिन 15 अक्टूबर को सूची जारी होने के बाद से ही टिकट वितरण को लेकर शुरु हुआ है और अब बढ़ता जा रहा है। सेवढ़ा,जावरा,मलहरा, महू आदि इस सभी इलाकों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
मध्य प्रदेश | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नर्मदापुरम, सिवनी मालवा और रामपुर बाघेलान सीटों पर घोषित उम्मीदवारों को बदलने की मांग की।
हालांकि भाजपा में भी कई स्थानों पर प्रत्याशियों को लेकर विरोध सामने आ रहा है। ग्वालियर में मुन्नालाल गोयल पूर्व मंत्री माया सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे ही कई प्रत्याशियों को लेकर विरोध हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह का भी आया बयान
एमपी में टिकट वितरण को लेकर जहां घमासान मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा ने दो सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और सभी अच्छे प्रत्याशी हैं। सभी अच्छे प्रत्याशी हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने काम पर लग गए हैं। थोड़ी बहुत मत भिन्नता रहती है क्योंकि एक ही स्थान पर कई टिकट मांगने वाले रहते हैं। सभी स्थितियां बीजेपी के नियंत्रण में है. सारे कार्यकर्ता काम करेंगे और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।
वहीं कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदेश में उसकी सरकार बनेगी वाले सवाल पर तोमर ने कहा कि दावा करने के लिए कांग्रेस स्वतंत्र है लेकिन हम लोगों ने जो किया है उसके आधार पर जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।