जनतंत्र ड्सिक, नई दिल्ली: देवेन्द्र फडणवीस एक भारतीय राजनेता हैं। यह राजनीति का वह चेहरा हैं जिसने अपने पिता से राजनीती विरासत में मिलने पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। बता दें कि फडड़वीस ब्राह्मण परिवार से तालुक रखते हैं और उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ में रहे हैं। वहीं Devendra Fadnavis अपने कॉलेज के समय में एबीवीपी के एक सक्रिय सदस्य थे। जिसके बाद इन्होंने जमीनी स्तर पर राजनेताओं के लिए कार्य किया।
जानकारी के लिए बता दें कि Devendra Fadnavis का जन्म 22 जुलाई 1970 में हुआ था। यह अभी 52 वर्ष के हैं। इन्होंने 2006 में अमृता रानाडे से शादी की। इनकी एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फडणवीस है। अमृता रानाडे नागपुर के एक्सिस बैंक में एसोसिएट उपाध्यक्ष हैं। रानाडे एक गैर राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उसके माता पिता नागपुर में डॉक्टर हैं।
आपको बता दें कि Devendra Fadnavis वर्तमान में वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं । महाराष्ट्र पूर्व के मुख्यमंत्री तथा राज्य के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक है। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और 44 वर्ष की आयु में राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने ।