रश्मि सिंह|Lok Sabha Election 2024: आज यानी 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव हो रहा है। इस फेज में 21 रज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। सुबह 7 बजे से ही लोग मतदान करने के लिए धीरे-धीरे मतदान केंद्र पर जा रहे है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। ऐसे में आज महाराष्ट्र में पांच सीटों पर लोग पूरे उत्साह के साथ वोट डाल रहे है। इसी बीच नागपुर सीट से दुनिया की सबसे छोटी महिला ने अपना वोट डाला है। गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक ज्योति आम्गे को दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला के रूप में मान्याता प्राप्त है।
#WATCH महाराष्ट्र: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/19VWP9TNig
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
ज्योति आम्गे वोट डालने पर क्या कही?
जानकारी के लिए बता दें कि, महाराष्ट्र में पांच सीटो पर लोग पूरे उत्साह के साथ आज वोट डाल रहे है। सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने अपना वोट डाला है। नागपुर में वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, मैंने आज अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है। मैं हर मतदाता ने अपील करना चाहती हूं कि वोट जरूर डालें क्योंकि हमारा कर्तव्य है।