Mamata Banerjee Birthday: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी आज यानी 5 जनवरी को 68 साल की हो गयी हैं। भारतीय राजनीति में नाम कमाने वाली ममता हमेशा सुर्खियों में ही रही हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि वे आठवीं बार बंगाल की मुख्यमंत्री पद संभाल चुकी हैं और 20 मई 2011 से लगातार मुख्यमंत्री हैं। लेकिन ममता बनर्जी के जीवन और राजनीति का सफर आसान नहीं था। वे हमेशा ही एक जुझारू नेता के रूप में नजर आयीं और मुख्यमंत्री रहने के बाद भी वे बंगाल और देश के लिए कुछ कर गुजरने की विचारधारा के साथ नजर आती थीं।
कांग्रेस में एंट्री, फिर छोड़ दी…
ममता बनर्जी, ममता दीदी के नाम से जानी जाती हैं। इनका जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। ममता ने 15 साल की उम्र में हायर सेकेंड्री की परीक्षा पास की और राजनीति में भी तभी गयी। इसके बाद 1970 में कांग्रेस में उन्होंने अपना करियर शुरु किया। ममता दीदी ने कई लड़ाईंया लड़ी उनका काफी विरोध भी किया गया। लेकिन बाद में उन्होंने 1997 में कांग्रेस की पार्टी छोड़ दी। उसके बाद टीएमसी पार्टी की स्थापना की और उनकी पार्टी बंगाल में एक विपक्षी दल बन गयी।
पश्चिम बंगाल में कायम जलवा
बता दें कि साल 1998 में ममता दीदी भाजपा सरकार में शामिल हुईं और देश की रेल मंत्री रही तभी उनकी काफी प्रशंसा हुई। लेकिन साल 2004 में उनकी बीजेपी से दूरियां बढ़ी और 2009 में कांग्रेस गठबंधन कर अपनी पार्टी की नेशनल लेवल पर वापसी कराई। लेकिन साल 2011 ममता के लिए बेमिसाल रहा, उनकी पार्टी ने एक प्रचंड जीत हासिल की और तब से लगातार पश्चिम बंगाल में उनका जलवा कायम रहा।