MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर जोरों सोरों से तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि राज्य में चुनाव की तारीख 17 नंवबर को है जहां 230 प्रत्याशियों पर चुनाव होने हैं। तभी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो पार्ट हो गए हैं और भाजपा की तारीफ करते हुए भी बोले हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं।
शिवराज सिंह चौहान का बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कांग्रेस के दो पार्ट हो गए हैं, एक पार्ट दिग्विजय सिंह का, एक पार्ट कमलनाथ का और दोनों के पार्ट में कांग्रेस पीस रही है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करने की कवायद चल रही है। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं।”
गठबंधन को लेकर भी बोला
बात ये है कि पांच राज्यों में चुनाव होने हैं जिसमें इंडिया गठबंधन भाजपा को रोके जाने के लिए बना है। तभी शिवराज ने कमलनाथ पर भी तंज कसा और कहा कि, कमलनाथ जी की उम्र पर ही संदेह है। उन्होंने राहुल गांधी को अपनी उम्र 73 बताई है और अखिलेश यादव उन्हें 80 साल का बता रहे हैं। कांग्रेस ऐसा दलदल क्यों बन गई, जिसमें गठबंधन ही धंस गया। प्रियंका गांधी जब आती हैं तो झूठ की दुकान खोल देती हैं। मध्य प्रदेश को बदनाम करती हैं। आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है।