जनतंत्र डेस्क, मुंबई: महाराष्ट्र के मुबंई से रिश्तों को ताड़-ताड़ करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बेटे ने लोकल ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मुबंई के मुलुड इलाके के वर्धमान नगर स्थित एक हाउसिंग सोसायटी की है। मृतक महिला का नाम छाया महेश पांचाल था और उनकी उम्र 46 साल थी। वहीं आरोपी बेटे का नाम जयेश महेश पांचाल है और उसकी उम्र 22 साल है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे जयेश पांचाल ने चाकू से गला रेतकर अपना मां की हत्या कर दी।
इसके बाद उसने एक चिट्ठी लिखी और आत्महत्या करने चला गया। वह मुलुड रेलवे स्टेशन पहुंचा और लोकल ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान जीआरपी के जवानों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है।