जनतंत्र डेस्क, अमृतसर: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भगवंत मान आप के नए मुख्यमंत्री होंगे और 16 मार्च को शपथ लेंगे। इससे पहले ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के भावी सीएम भगवंत मान के साथ पंजाब में विशाल रोड शो किया।
पंजाब में चन्नी को हराने वाले मोबाइल मैकेनिक लाभ सिंह कौन हैं? मोटरसाइकिल और बसों में घूमकर किया प्रचार
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता का आभार जताने के लिए रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के 3 करोड़ लोगों का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आज हम स्वर्ण मंदिर गए। जलियांवाला बाग गए, नतमस्तक हुए। अब पंजाब की 3 करोड़ जनता के सामने नतमस्तक हूं। आप लोगों ने कमाल कर दिया। आई लव यू पंजाब। आप लोगों की चर्चा पूरी दुनिया में है। आपने बड़े-बड़े को हरा दिया। ये इंकलाब पंजाब ही कर सकता है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरा छोटा भाई भगवंत मान एक कट्टर इमानदार है। कट्टर इमानदार सरकार बनेगी, हमारा भी कोई गलत करेगा, तो कार्रवाई होगी। एक-एक सरकारी पैसा आप लोगों पर खर्च होगा। जो गारंटी दी है, सब पूरी करेंगे, कुछ पहले होंगी, कुछ में समय लग सकता है।
10 मार्च को रिकॉर्ड दर्ज हुआ- मान
रोड शो में भगवंत मान ने कहा, “पंजाब के कोने-कोने से आए पंजाबियों, जो आपने 10 तारीख को रिकॉर्ड दर्ज किया है उसे दुनिया देख रही है। आपने अच्छे कामों के लिए वोट किया है। लूटने वालो को आपने 50 -50 हजार वोटों से हराया है। सब जगह जाकर आशीर्वाद लिया, जो रिकॉर्ड अपने बनाया है, ये पहले कभी नहीं हुआ था।‘’
नवजोत सिद्धू पर हमला करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम हार जाए, तो वो कहते है इंडिया कौन-सा जीत गया। असल में वो हारे नहीं, पंजाब के लोग जीते हैं। मान ने कहा कि जो महलों में शपथ लेते थे, अब शहीदों के गांव में शपथ होगी।