Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में कांग्रेस का जहाज डूबता नजर आ रहा है। अभी तक बीजेपी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है। तो वहीं कांग्रेस की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में कांग्रेस सरकार को बड़ा झटका लगा है और कुछ मुद्दे हैं जिससे कांग्रेस हवा की तरह उड़ गई। समझते हैं, क्या है वो मुद्दे…
आपसी अनबन
राजस्थान चुनाव के कुछ महीने पहले सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच काफी खींचातानी चली। जिससे पार्टी के हाई कमान भी नाराज थे। वहीं, कार्यकर्ताओं पर इसका असर पड़ा और जनता के बीच भी गलत संदेश गया। हालांकि बाद में सफाई देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि, हम साथ हैं। कांग्रेस की हार का, ये भी एक कारण माना जा रहा है।
कन्हैयालाल हत्याकांड
चुनाव के समय बीजेपी के नेता ने कन्हैयालाल के मुद्दे को खूब हवा दी। ऐसे में राजस्थान की एक राजनीति है जिसमें ये कहा जाता है कि ‘मेवाड़ जीता, वह राजस्थान जीत जाता है।’ कानून व्यवस्था ने भी कन्हैयालाल को अहम रोल माना है। तो यह भी एक मुख्य कारण है राजस्थान में कांग्रेस की हार का।
भ्रष्टाचार
कांग्रेस के सरकार में भ्रष्टाचार भी देखने को मिला। एक और चीज रही, दरअसल अशोक गहलोत ने चिरंजीवी योजना के तहत हेल्थ इंश्योरेंस की 50 लाख रुपये करने का वादा किया। लेकिन 500 रुपए में गैस सिलेंडर समेत वादों पर पेपर लीक, लाल डायरी और भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस को ले डूबे।
पीएम मोदी
राजस्थान चुनाव पीएम मोदी बनाम गहलोत होना ही कांग्रेस के लिए मुश्किल बन गया। पीएम मोदी ने राजस्थान में काफी रैलियां की। जिसके कारण भी बीजेपी को पूरा फायदा मिला।