Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अब तक भाजपा की बड़ी जीत दिख रही है। तो वहीं झालरापाटन सीट पर वसुंधरा राजे का राज दिखा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 21 वें राउंड की गिनती के बाद 51,484 वोटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि उन्हें अब तक 1,21,682 वोट मिले हैं। हालांकि झालरापाटन सीट से राजे ने चुनाव लड़ा और जीत गयी। वहीं आमेर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया हार गए हैं। बीजेपी कांग्रेस को बड़ी हार से मात देकर आगे बढ़ रही है। साथ ही यह जान लें कि, राजस्थान में 199 सीटों पर 112 सीटों से बीजेपी आगे है।
पिंडवाडा-आबु सीट से भाजपा प्रत्याशी समाराम की जीत
राजस्थान की पिंडवाडा-आबु विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समाराम 13,094 वोट से चुनाव जीत गए हैं। बता दें कि उन्हें 70,647 वोट मिले हैं। झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की जीत लगभग तय ही है। भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।
दीया कुमारी भी चुनाव जीतीं
राजस्थान के विघाधर नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी भी अब चुनाव जीत गई हैं। हालांकि, अभी घोषणा होना बाकी है।