जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। Singrauli नगर निगम मेयर की सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार Rani Agarwal ने कब्जा किया है। इसके साथ ही नगर निगम में 5 पार्षद जीते हैं।
Singrauli: मेयर की सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार Rani Agarwal का कब्जा
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की एमपी में धमाकेदार एंट्री हुई है। मध्यप्रदेश को आम आदमी पार्टी के रूप में विकल्प मिल गया है। सिंगरौली नगर निगम चुनावों में जीत हासिल कर Rani Agarwal ने इतिहास रच दिया है। इसके अलावा वार्ड 3 से नीलू कुमारी, वार्ड 15 से अर्चना विश्वकर्मा, वार्ड 24 से शीव कुमारी, वार्ड 32 से श्यामला और वार्ड 33 से रूकमुन को जीत मिली है।
CM केजरीवाल ने जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों को दी, बधाई
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली नगर निगम में मेयर पद पर जीत हासिल करने वालीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवार Rani Agarwal, सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके उन्होंने कहा, मेहनत से जनता के लिए काम कीजिए। देश के हर कोने में अब जनता आम आदमी पार्टी की काम की ईमानदार राजनीति को पसंद कर रही है।
Singrauli: MP का परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा- संदीप पाठक
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि यह जो परिणाम आया है वह इस देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा, निकाय का चुनाव बड़े चुनावों से भी ज्यादा मुश्किल होता है। मध्य प्रदेश का चुनाव बता रहा है कि अब पंजाब के बाद दूसरे राज्यों की जनता भी आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है।
धूमधाम से मनाया गया, जीत का जश्न
भाजपा के गढ़ सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न पार्टी मुख्यालय पर जमकर मनाया गया।