नई दिल्लीः कार्यसमिति बैठक : आज भाजपा(BJP) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)। कार्यसमिति के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यसमिति का शुभारम्भ किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र (swtantra Dev Singh) देव सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
कार्यसमिति बैठक में यूपी में भाजपा प्रबल
जिसके बाद बैठक को शुरू किया गया इस दौरान बीजेपी(BJP) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, कोरोना संक्रमण काल के बाद अब कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उन्होंने कहा सभी के प्रयास से प्रदेश का संगठन मजबूत हुआ है। सबसे बड़े राज्य यूपी में भाजपा प्रबल हुई है। जिसमें पार्टी ने विकास और सुरक्षा पर विशेष बल दिया है। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर बोला हमला बोलते हुए कहा, जमीन हड़पने वालों को योगी सरकार ने जेल में डाला है, और सपा अध्यक्ष उनके समर्थन में साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं।
काला नमक चावल : योगी सरकार करने जा रही है महोत्सव की शुरुआत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी बात को रखते हुए कहा, यूपी में 81 पार्टी कार्यालय का निर्माण हो रहा है और 53 का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने आगे कहा गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति सिर्फ बीजेपी में ही अध्यक्ष बन सकता है। यूपी की राजनीति से लंबे समय से जुड़ा हूँ। जब यूपी के किसी कार्यक्रम में होता हूँ तो स्वयं को पद की सीमाओं में नहीं बांध के रख पाता हूँ। दूरी बनाकर मुझे सुखद अनुभूति नहीं होती है।
CM योगी का गंभीर आरोप : महाभारत के पात्रों से की सपा परिवार की तुलना
राजनाथ सिंह ने कहा अपने राजनीतिक जीवन मे यह मानकर चलना चाहिए कि पद के कारण आपकी पहचान नहीं है बल्कि व्यक्तित्व से होती है। कई कार्यकर्ताओं के मन में होता होगा कि लंबे समय से पद नहीं मिल रहा है लेकिन विश्वास रखें कि भाजपा में देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं हो सकती है. क्योंकि भाजपा हिंदुस्तान की अन्य पार्टियों से अलग है।
सबसे बड़ी पार्टी
आज देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनी है। आज तक भाजपा का कभी विभाजन नहीं हुआ है। कोरोना जैसी महामारी में प्रधानमंत्री आत्मीय रूप से लोगों से जुड़े। लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों की पीड़ा पर भी प्रधानमंत्री दुखी हुए थे।कोरोना काल के दौरान जो काम भारत ने किया है उसकी सराहना पूरे विश्व मे हो रही है।अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी मंच पर कहा भारत एक बड़ा शक्तिशाली देश बन रहा है।कोरोना वैक्सीन भी भारत की ही देन है।