रश्मि सिंह|Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उद्घाटन समारोह बस कुछ ही चंद में होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुहूर्त बस थोड़े देर में है। ऐसे में आज सभी दिग्गज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आ चुके है। आज यानी 22 जनवरी को दोपहर 12:0 बजे से 1 बजे के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 121 पुजारियों के साथ होने वाला है। कुल 84 सकेंड का मुहूर्त है। इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए जो मुख्य पुजारी है वो काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य पजारी है।
कौन हैं लक्ष्मीकांत दीक्षित
आपको बता दें कि, लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगदेव महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य है। सांगवेद महाविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी। पंडित लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के अच्छे विद्वानों में होती है। उन्हें पूजा पद्धति में महारत हासिल है। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से ली थी।
बता दें कि, पंडित लक्ष्मीकांत के पूर्वज मशहूर पंडित गागा भट्ट भी है। जिन्होंने 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराया था। लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान करा रहे है। इस टीम में काशी के 40 अधिक विद्वान शामिल है।