81 साल के हो गए हैं SP के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Mulayam Singh
लखनऊ- आज समाजवादी पार्टी (SP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh ) का जन्मदिन है। लखनऊ में उनके जन्मदिन को लेकर सपा समर्थकों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है. जगह-जगह बैनर पोस्टर लगा कर उनके समर्थक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में भी उनके जन्मदिन को लेकर खासी तैयारी की गई है, जहाँ सपा के सभी दिग्गज नेता पहुँच रहे हैं.
Mulayam Yadav प्रदेश में निकल सकते है नए सियासी संदेश
लखनऊ में एसपी के दफ्तर के बाहर जश्न शुरु हो चुका है। 81वें जन्मदिन पर प्रदेश में नए सियासी संदेश निकल सकते हैं। Yadav परिवार में चाचा-भतीजे में अनबन के बीच पिछले वर्ष उन्होंने पुत्र अखिलेश और भाई शिवपाल सिंह यादव, दोनों के साथ अलग-अलग केक काटा था।
किस साथ मना सकते हैं इस साल जन्मदिन
दोनों की ही पार्टियों को आशीर्वाद देकर राजनीतिक पंडितों को भी चकरा दिया था। इसलिए इस बार यह बात खासतौर से देखने वाली होगी कि पिछले साल की तरह उनका साथ दोनों ही दलों को मिलता है या इस बार वह अपना जन्मदिन सिर्फ बेटे के साथ ही मनाते हैं।
मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचे
जन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच गए हैं वैसे तो शिवपाल सिंह यादव इटावा में हैं। शुक्रवार को वह वहां मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित दंगल का उद्घाटन तथा ‘लोहिया-मुलायम डाट इन’ ई-पुस्तक का विमोचन करेंगे। राजधानी में उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर भी मुलायम का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया है।
मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय आ सकते हैं। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। इस मौके पर पुराने समाजवादी नेताओं की जुटान हो सकती है।