रश्मि सिंह|Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। अंसारी के जनाजे में काफी भीड़ उमड़ी थी। उनके जनाजे में अफजाल अंसारी के साथ उमर अंसारी और मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार वहां मौजूद था। वहीं मुख्तार अंसारी के जनाजे में उनकी पत्नी और बड़ा बेटा अब्बास अंसारी शामिल नहीं हो सके। क्योंकि मुख्तार की पत्नी काफी समय से फरार चल रही है। वहीं उनका बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है।
#WATCH ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई। pic.twitter.com/xUe5TkIriq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024
मुख्तार अंसारी का हुआ सुपुर्द-ए-खाक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्तार अंसारी को शनिवार को सुबह करीब 10 :35 बजे यूसुफपुर के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। उसकी कब्र उसके माता-पिता के बगल में बनी है। उसके जनाजे में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और कई सपा नेता शामिल हुए। सुबह करीब 9:25 बजे मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला। वहां पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थित पर नजर बनाए हुई थी। अंसारी के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर कालीबग कब्रिस्तान तक सुरक्षा घेरा बनाया गया था।
मुख्तार अंसारी के परिवार वालों को मिली मिट्टी देने की इजाजत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्तार अंसारी का सुपुर्द-ए-खाक हो चुका है। उसको गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रित्सान में दफना दिया गया। प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई। मुख्तार के जनाजे में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि बाहर से आए लोगों को कब्रिस्तान के अंदर नहीं जाने दिया गया।
#WATCH ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार के लिए मौजूद हैं। pic.twitter.com/8iu3FjivnQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024