रश्मि सिंह|Ram Mandir Ayodhya News: अयोध्या कल से राम के नाम में लीन है। लोग भगवान के दर्शन करने के लिए बेताब है। आज से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भगवान राम का कपाट को खोल दिया गया। लेकिन अब खबर आ रही है कि, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर दर्शन पर रोक लाग दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर में भारी भीड़ के चलते पुलिस ने फैसला किया है कि अब पहले महिलाओं और बुजुर्गों को दर्शन कराया जाएगा। लेकिन अब पुलिस ने दो बजे के तक दर्शन करने के लिए रोक लगा दी है।
राम मंदिर के दर्शन पर लगी रोक
दरअसल, आज से राम मंदिर के पट आम लोगों के लिए खोल दिया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती दिखाई पड़ रही थी। लेकिन अब भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि पुलिस को राम मंदिर के दर्शन पर रोक लगानी पड़ी है। स्थानीय और अन्य राज्य के लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार देर रात को ही मंदिर परिसर की ओर जाने वाले राम पथ पर मुख्य द्वार के समीप एकत्रित हो गए। इसके बाद से लोगों की भीड़ आज इतनी ज्यादा बढ़ गई की पुलिस को दर्शन पर रोक लगानी पड़ी है।