रश्मि सिंह|UP Board 12th Result 2024 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप सभी अपने अपने परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in.पर देख सकते है। यूपी बोर्ड 12वीं में ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर से कमाल किया है। 12वीं की लड़कियों के पास प्रतिशत 88.42% रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा। हालांकि इंटरमिडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया है। बता दें कि, शुभम वर्मा सीतापुर के सीता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र है।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी
जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इसी के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स का इंदजार भी खत्म हो चुका है। छात्र नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 82.60% छात्र पास हुए है। हर बार कि तरह इस बार भी लड़कियों ने अपना दमखम दिखाया है। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42% है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% है।