रश्मि सिंह|UP Board Toppers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे जारी कर दिए है। इस बार यूपी बोर्ड ने अपने नतीजे समय से पहले घोषित किए है। इस साल 10वीं कक्षा से प्राची निगम ने 98.50% प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं 12वीं कक्षा से शुभम वर्मा ने 97.80% प्राप्त कर टॉप किया है। ऐसे में आइए जानते है कि कौन है प्राची निगम और शुभम वर्मा जो इस साल के टॉपर है।
यूपी बोर्ड 10वीं में 89.55%, 12वीं में 82.60% पास
➡️इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया
➡️हाई स्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया#UPBoardResult2024 | प्राची निगम | शुभम वर्मा pic.twitter.com/yMCVEuzf1S
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 20, 2024
कौन है 10वीं टॉपर प्राची निगम?
जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी बोर्ड ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। इस साल कक्षा 10वीं से प्राची निगम ने टॉप किया है। प्राची उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है। उन्होंने कक्षा 10वीं में 98.50% हासिल कर राज्य में टॉप किया है। प्राची निगम सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद से ही उन्होंने अपनी 10वीं तक की शिक्षा को पूर्ण किया है।
कौन है 12th टॉपर शुभम वर्मा ?
आपको बता दें कि, यूपी बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का भी रिजल्ट को घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं से 97.60% लाकर शुभम वर्मा टॉपर बने है। शुभम उत्तर प्रदेश के सीतापुर के ही रहने वाले है। वो भी सीता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद से ही पढ़ाई की है। उन्होंने 500 में 489 नंबर प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है।
UP Board Class 12th Topper 2024 : रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड ने 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। शुभम वर्मा ने कक्षा 12वीं में पूरे राज्य में टॉप किया है। शुभम ने 489 अंक के साथ पूरा राज्य में टॉप किया है।#12thtopper #toppers #upboard2024 #Shubhamverma… pic.twitter.com/bkPBZn2LeX
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 20, 2024