UPPCL : UP Power Corporation कर्मचारियों की हड़ताल
लखनऊ- लखनऊ में यूपीपीसीएल (UPPCL) के कर्मचारी काम का बहिष्कार कर 48 घंटे की हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिऩ है। हड़ताल और कार्य बहिष्कार मंगलवार शाम को समाप्त होगा। जिसके बाद बैठक कर कर्मचारी योजना बनाई जाएगी।
बता दें कि 15 दिन बाद भी CBI जांच शुरू न होने पर UP Power Corporation के कर्मचारी आक्रोशित है। कर्मचारी जीपीएफ और सीपीएफ की गारंटी लेने की मांग कर रहे हैं। सरकार से गजट नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार पूरी जिम्मेदारी ले।
इस समय घोटाले की जांच EOW कर रही है। धरना दे रहे कर्मचारियों का कहना है कि EOW बड़े अधिकारियों पर हाथ नहीं डाल रही है। UPPCL के पीएफ घोटाले को लेकर करीब 45 हजार से अधिक बिजलीकर्मी हड़ताल पर हैं।विद्युत् कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि घोटाले की धनराशि के भुगतान की जिम्मेदारी सरकार ले। आम आदमी को परेशान न हों। इसके लिए जेनरेशन और सिस्टम ऑपरेशन की शिफ्ट को काम पर लगाया है। लेकिन अगर कोई लोकल फॉल्ट होती है तो 48 घंटे बाद सही होगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की।