नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को रायबरेली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वह कई कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी।
बता दें कि प्रियंका गांधी सबसे पहले रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के घर पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह को पिता के निधन पर सांत्वना दी। अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को निधन हो गया था।
प्रियंका गांधी निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगी।