जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बाराती झूम रहे थे घर में जश्न चल रहा था, दूल्हा दुल्हन के गले में माला डाल रहा था कि दुल्हन ने उसे दो-चार चांटे रशीद कर दिए। जी हां ये नजारा है उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शादी समारोह का। जहां दुल्हन ने अपने होने वाले पति को स्टेज पर ही पीट दिया।
Tamilnadu: स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को मारा थप्पड़, खफा युवती ने किसी और से कर ली शादी
स्टेज पर दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन के गले में वर माला डाली, वैसे ही दुल्हन ने लगातार 4 से 5 थप्पड़ दूल्हे के गाल पर जड़ दिए और फिर वहां से चली गई। ये देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा काफी नशे में था और ठीक से स्टेज पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस दौरान दूल्हे के दोस्त हंसी-ठिठोली कर रहे थे। ये देख दुल्हन तमतमा उठी और दूल्हे को पीट दिया।
हमीरपुर: जयमाल के समय दुल्हन ने दूल्हे को जड़े थप्पड़,
शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने दूल्हे पर बरसाए थप्पड़,
जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला डाली वैसे ही दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी..#Hamirpur #HamirpurWedding #ViralVideo #Jtv pic.twitter.com/nKqtJG6pgr— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 18, 2022
पुलिस को आना पड़ा
घटना हमीरपुर के स्वासा गांव की है। दूल्हा बारात लेकर जालौन से आया था। दुल्हन जैसे ही थप्पड़ मारकर गई, दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में काफी मशक्कत के बाद लड़की शादी के लिए तैयार हुई। बाद में दोनों की शादी कराई गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारल हो रहा है। पूरा मामला जानने के बाद लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। लड़की का नाम रोशनी है। रोशनी की शादी रविकांत से हो रही थी। लेकिन स्टेज पर रविकांत को नशे में देख खुशी नाखुश हो गई। लोगों का कहना है कि दुल्हन का व्यवहार अच्छा है लड़के की गलती के कारण ही वह पीटा गया। फिलहाल समझ-समझाकर मामला शांत हो गया।