Uttar-Pradesh News : लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में गलत टिप्पणी करने से चर्चा में आई नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर राष्ट्रीय कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक’ ने की है। उनके खिलाफ 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा पर राष्ट्रीय अखंडता को खतरे में डालने और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है।
नेहा सिंह राठौर पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज
देशद्रोह का एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर केंद्र में मौजूद मोदी सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने सत्ताधारी भाजपा से कई तीखे सवाल किए हैं। नेहा सिंह राठौर ने वीडियो जारी कर कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में अब तक सरकार ने क्या किया। मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज करवाकर सरकार देश को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। क्या यह बात समझना इतना मुश्किल है। अरे दम है तो आतंकवादियों का सिर लेकर आइए। अपनी नाकानी की ठीकरा मेरे सिर पर मढ़ने की क्या जरूरत है।”
केंद्र सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
नेहा सिंह राठौर ने आगे कहा कि “जिस तरह से लोकतंत्र में एक-एक वोट की जरूरत है। उसी तरह से हर एक सवाल भी बेहद जरूरी है। सरकार को सारी दिक्कत मेरे सवालों से है। इसी वजह से वह मुझे रोकना चाहती है। हलगाम आतंकी हमलों के जवाब में अब तक आपने किया क्या है। आप लोग अब तक कितने आतंकियों के सिर लेकर आ गए हैं। देश ने आपको पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने के लिए चुना था क्या। है कोई जवाब। आपके पास बस हर सवाल का एक ही जवाब है। सवाल के जवाब में नेटिस दे दों, FIR करवा दो। नौकरी छीन लो। अगर ये राजनीति है तो तानाशाही क्या है।”
पाकिस्तान में वायरल हुए गायिका के वीडियो
गायिका के बयान पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जहां मीडिया द्वारा उनका इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ राजद्रोह समेत कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कवि अभय प्रताप सिंह की शिकायत में कहा गया कि “सोशल मीडिया पर उनकी भड़काऊ पोस्ट देश की एकता को नुकसान पहुंचा सकती हैं।”