US Immigration News : डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से लगात अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है। लेकिन इन प्रवासियों को वापस भेजना का अमेरिका के तरीका पूरी दुनिया को पसंद नहीं आ रहा है। अमेरिका इन प्रवासियों को हथकड़ी लगाकर और पैरों में जंजीर बांधकर भेजा जा रहा है। जिसका भारत समेत कई देशों में विरोध हो रहा है।
व्हाइट हाउस ने शेयर किया वीडियो
वहीं अब इस बीच व्हाइट हाउस ने बुधवार, 19 फरवरी को एक वीडियों अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अवैध प्रवासियों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकार वापस भेजा जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए व्हाइट हाउस ने कैप्शन में लिखा “ASMR: अवैध विदेशी निर्वासन उड़ान” वीडियों में बेड़ियों में जकड़े अवैध प्रवासी प्लेन पर चढ़ते हुए दिखाई दें रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये प्लेन सिएटल से रवाना हुआ है। वीडियो में अमेरिकी अधिकारी प्रवासियों पर एक आतंकी या अपराधी की तरह बेड़ियां लगा रहे हैं।
वीडियो पर एलन मस्क का रिएक्शन
इस वीडियो को एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी अपने सोशल हैंडल पर रिपोस्ट किया है। साथ ही मस्क ने रिएक्शन देते हुए लिखा “हाहा WOW” एलन मस्क ने चुनाव के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था। इसके साथ ही अवैध प्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर भी मस्क ट्रंप के साथ हैं।
भारत आई अवैध प्रवासियों की तीन फ्लाइट
अभी तक अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों की तीन फ्लाइट भारत आ चुकी हैं। इस दौरान इन लोगों को भी हाथ-पैर बांधकर वॉयस भारत भेजा गया था। जिसे लेकर विपक्ष ने संसद में खूब हंगामा किया था। विपक्ष ने मांग की थी कि भारत को अपने नागरिकों के सम्मान को लेकर बात करनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी अमेरिका की दो दिन की यात्रा कर वापस आये हैं। माना जा रहा था कि इस मुलाकात के बाद प्रवासियों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।