जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: टिकटॉकर Tala Safwan मिस्र की रहने वाली हैं। यह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। जानकारी के लिए बता दें की ताला साफवान को अश्लील कंटेट पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उनका कंटेंट Sexually Provocative है। लेकिन ताला साफवान का कहना है कि जैसा आप समझ रहे हैं वैसा कुछ नहीं है।
दरअसल मिस्र की रहने Tala Safwan सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। TikTok पर उनके 5 मिलियन और यूट्यूब पर 800,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब में अश्लील सामग्री (Immoral Video) पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
अपने वीडियो में Tala Safwan एक महिला सऊदी मित्र से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे वह देर रात अपने घर पर आमंत्रित करती हैं। वीडियो में साफवान अपनी महिला दोस्त को सुबह को 3:30 बजे घर आने के लिए आंत्रित करती हैं, जिसपर दोस्त जवाब देती है कि मैं नहीं आ सकती। इसपर ताला साफवान कहती हैं कि ये तो और भी बेहतर, क्योंकि हर कोई सो रहा होगा। लोग नहीं जान पाएंगे कि मैं तुम्हारे साथ क्या कर रही हूं। हमें कितना मजा आएगा।
साफवान के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। ट्विटर पर हैशटैग ‘Tala offends society’ ट्रेंड करने लगा। साफवान पर समलैंगिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगा। गौरतलब है कि सऊदी अरब में समलैंगिकता पर बैन है।