जनतंत्र डेस्क, महोबा: महोबा में 12 अगस्त से उत्तर भारत के मशहूर कजली मेले की आज शुरुआत हो गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि शहीद स्थल हवेली दरवाजा से शुरू होकर शोभायात्रा कीरत सागर पहुंचेगी, जहां भुजरियों का विसर्जन होगा। शोभायात्रा के लिये नगरपालिका एवं जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किये हैं, कोरोना महामारी के कारण विगत बर्षाे में इस मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार इसका आयोजान बहुत अनोखे अंदाज से किया है।
दरअसल शोभायात्रा में मथुरा वृंदावन का मशहूर मयूर नृत्य व राधाकृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र होती हैं। वहीं इस बार शोभायात्रा में 30 विद्यालयों की झांकी, 100 घोड़े, तीन ऊंट व हाथी शामिल रहेंगे। कीरत सागर तट पर मेले के साथ आठ दिन रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इसमें मुंबई, कानपुर व लखनऊ के कलाकार धमाल मचाएंगे। बुंदेली लोक संस्कृति से जुड़े आल्हा गायन, सावन गीत, राई नृत्य, कछियाई फाग, लोकनृत्य, लोकगीत, दिवारी नृत्य आदि के आयोजन चलेंगे।
यह सारे सांस्क्रतिक कार्यक्रम तो पहले से होते आ रहे हैं। लेकिन इस बार मेले को और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ खूबसूरत बैला डांसर्स को बुलाया गया है। दरअसल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महोबा के डीएम बैली डांसर के नृत्य का आनंद ले रहे हैं। बता जदें की बैली डांसर्स का डांस देखने के लिए आसपास भीड़ भी उमड़ आई है। हालांकि कुछ लोग इसे अश्लील डांस बता रहे हैं और इस पर आपत्ति भी जता रहे हैं।