The Green Vault Museum में हुई दुनिया की सबसे बड़ी चोरी से दुनिया सन्न
नई दिल्ली : जर्मनी में फिल्मी स्टाइल में चोर आए और ग्रीन वॉल्ट म्यूजियम (The Green Vault Museum) से हजारों करोड़ के जेवरात उड़ा ले गये। इस चोरी को दुनिया की सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। चोरी की इस वारदात ने दुनिया भर को सन्न कर दिया है। इस चोरी को बिल्कुल फ़िल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया।
दरअसल, जहाँ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, वहां फिल्मों की तरह ही यहां म्यूजियम है और वहां हजारों-करोड़ों के जेवरात भी थे। सुरक्षा के लिए वहां हर तरफ तगड़ी सिक्योरिटी भी थी, लेकिन चोरों ने सभी सिक्योरिटी को चकमा देते हुए यहां पहुंचने के लिए 1 फीट की सुरंग का निर्माण किया और फिर पावर कट कर सुरंग के रास्ते घुसकर ऐसी चोरी की, कि पू्री दुनिया सन्न रह गई।
दरअसल ये पूरी घटना दुनिया के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले जर्मनी के शहर ड्रेसडेन की है, जहां के ग्रीन वॉल्ट म्यूजियम में इस फिल्मी लूट को अंजाम दिया गया। चोरी की रकम की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक चोरों ने करीब 7,800 करोड़ रुपए के जेवरात पर अपना हाथ साफ कर गये। जो जेवरात चोरी हुए वो सभी ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। इनमें सोनें और हीरे की जूलरी शामिल है।
The Green Vault Museum का इतिहास
सैक्सनी के शासक ऑगस्टस द ग्रीन वॉल्ट ने ही 1723 में ग्रीन वॉल्ट को बनवाया था। इस म्यूजियम में 4000 से ज्यादा अनमोल चीजें हैं। इनमें सोना, चांदी, जवाहरात और हाथीदांत भी शामिल हैं। चोरों ने जिन अनमोल चीजों को चुराया है, उनमें एक बेशकीमती हीरा भी है, जो 18वीं सदी में सैक्सनी के शासक ऑगस्टस द स्ट्रांग के संग्रह का हिस्सा रहा है। ग्रीन वॉल्ट के खजाने में 63.8 सेंटीमीटर की एक प्रतिमा है, जिसपर 547.71 कैरेट के नीलम की मणि जड़ी हुई है। इस प्रतिमा को रूस के पीटर फर्स्ट ने भेंट दिया था।
ऐसा माना जाता रहा है ग्रीन वॉल्ट म्यूजियम की सुरक्षा सबसे बेहतर और उत्कृष्ट रही है, लेकिन इस चोरी की घटना के बाद म्यूजियम की सिक्योरिटी पर सवाल उठने लगे हैं, जो लाज़मी भी है। वहीं दूसरी ओर अब पुलिस के लिए इस घटना का खुलासा करना भी एक चुनौती बन चुका है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के अधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। अगर चोर पकड़े जाते हैं तो ये भी एक तरह के कारनामे से कम नहीं होगा।