नई दिल्ली : Monsoon update : दिल्लीवासी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं बेईमान मानसून आने का नाम नही ले रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 7 जुलाई तक मॉनसून की बारिश होने की संभावना नहीं है इसके साथ कहा कि पश्चिमी हवाएं मानसून को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक रही हैं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गर्मी की लहर यूं ही जारी रहेगी।
Uttar pradesh : शायर मुनव्वर राणा के घर देर रात पुलिस की दविश, घर वालों को किया परेशान
Monsoon update : 89 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
राजधानी दिल्ली में जुलाई के पहले दिन ने सबसे गर्म दिन का 89 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीन चार दिन से पारा 43 डिग्री के पार है फिलहाल राहत के आसार नहीं है।लेकिन राहत की बात ये है की 7 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है की इस समय दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 के पार जा चुका है।
दिल्लीवासी बेहाल
नजफगढ़ में 44.4 डिग्री, पीतमपुरा में 44.3 डिग्री और मंगेशपुर में पारा 44.3 डिग्री तक चढ़ गया। इससे चले लू के थपेड़ों ने लोगों को बुरी तरह परेशान किया। दिल्लीवासी बेहाल हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर असामान्य रूप से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है।
मॉनसून मे देरी का कारण
मौसम विभाग ने कहा मॉनसून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के हिस्सों को छोड़ कर देश के ज्यादातर हिस्से में पहुंच गया है। 19 जून से कोई प्रगति दर्ज नहीं की गई है कम ऊंचाई पर पछुआ पवनें और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र नहीं होना इसके कुछ कारण हैं।
शायर मुनव्वर राणा के घर पुलिस ने मारा छापा, घरवालों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
लेकिन इस महीने उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम या फिर सामान्य बारिश होने की संभावना है आप को बता दें कि मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है। पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश में आ गया था।